गोहद: रेल्वे क्रॉसिंग पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार बाल-बाल बचा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Gohad, Bhind | Jun 1, 2026 भिंड। जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने कार चालक अजीत भदौरिया पर आधा दर्जन से अधिक राउंड फायर किए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है