सरधना: नगर के तहसील रोड पर भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, हरियाणा-मेरठ की संयुक्त टीम ने मारा छापा, मौके से दो गिरफ्तार
सरधना के तहसील रोड स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा की पीसीपीएनडीटी टीम और मेरठ स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भ्रूण लिंग परीक्षण के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान 15000 रुपये लेकर भ्रूण का लिंग बताने के आरोप सही पाए जाने पर टीम ने सेंटर के दो संचालकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया