पीरटांड: झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद, चिरकी में विधायक सुदीब्य कुमार सोनू का भव्य स्वागत
झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू का चिरकी में शनिवार को 1 बजे भव्य रूप से स्वागत किया गया।यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि जब से विधायक को झारखंड सरकार में मंत्री बनाया गया तब से पीरटांड इलाके में खुशी का माहौल था।