चंडी: चंडी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर दिया धरना
Chandi, Nalanda | Jul 30, 2026 चंडी नगर पंचायत के सफाई कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार की सुबह दस बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण सुबह नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। कर्मी दस्तूरपर मोड़ स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। भाकपा (माले) के चंडी-हरनौत प्रभारी रामदास अकेला ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन का समर्थन