पीरो: बरनी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Piro, Bhojpur | May 3, 2026 बरनी पुल के समीप रविवार की रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान कुम्हैला गांव निवासी स्वर्गीय सीता साह के पुत्र लाल बाबू शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।