भादरा: गोगामेड़ी पुलिस की कार्रवाई में अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति किया गया गिरफ्तार
भादरा। पुलिस थाना गोगामेड़ी ने अवैध शराब के विरुद्ध बुधवार रात्रि साढ़े दस बजे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रामलाल उर्फ लक्की पुत्र धनपतराम, निवासी वार्ड नं. 6, चांग, जिला भिवानी (हरियाणा) को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखे कुल 42 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए।