जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब 12 बजे चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में कैश चोरी की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो गई।
बदमाशों ने एटीएम के लॉक को तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस गश्त टीम वहां गश्त लगा रही थी। टीम के आने की आहट सुनकर बदमाश वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को जांच के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#jaipurcityupdate #jaipurnews #pinkcity #jaipur #police
Jaipur, Jaipur | Aug 12, 2026