मुज़फ्फरनगर: बच्चा चुराने की कोशिश, लोगों ने मेरठ निवासी महिला को बच्चा ले जाते रंगे हाथ पकड़ा, महिला ने पागल बनने का किया ड्रामा
नगर कोतवाली के मोती महल में मंगलवार उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक संदिग्ध महिला एक छोटे बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करती पकड़ी गई। जनकपुरी निवासी दंपति अपने बच्चों को दवाई दिलाने क्लिनिक पहुंचे थे।इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनका बच्चा अचानक गायब है।घबराए परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की और कुछ ही दूरी पर एक महिला को बच्चे को ले जाते पकड़ लिया।