मुज़फ्फरनगर: कुरथल में तीन घरों में ताबड़तोड़ डकैती का खुलासा न होने पर भाकियू सेवक ने एसएसपी ऑफिस का किया घेराव, दिया धरना
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल में 23 अक्टूबर की रात हुई तीन घरों की डकैती का खुलासा न होने से नाराज़ भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम मंगलवार को समर्थकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। ओर कार्यालय के बाहर बैठकर धरने पर डटे रहे। दीपक सोम ने आरोप लगाया कि डकैतों ने सुनियोजित तरीके से तीनों घरों के कुंडे काटकर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।