मुज़फ्फरनगर: दिल्ली आतंकी कनेक्शन में मुजफ्फरनगर भी निशाने पर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल बोले- दीनी तालीम के नाम पर बनाया जा रहा आतंकी
दिल्ली की आतंकी घटना के बाद मुजफ्फरनगर में एटीएस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। इसी बीच राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर बच्चों का माइंडवॉश कर उन्हें आतंकी बनाने वालों के चेहरे बेनकाब होने चाहिए। सभी मदरसों की जांच की मांग की और कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों को बख्शा नही जाएगा।