शिवपुरी नगर: इंदौर: पुलिस आरक्षक के साढ़ू पर पत्नी और बच्चे को गौशाला से ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के गौशाला इलाके के निवासी अखेराज शाक्य ने अपने साढ़ू पर पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित के अनुसार, उसका साढ़ू राहुल शाक्यवार, जो इंदौर में पुलिस विभाग में हवलदार है, उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया और फोन पर धमकी दे रहा है।