कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी ने 7.50 करोड़ के 42 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, चलका की वर्षों पुरानी सड़क की मांग हुई पूरी
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 7.50 करोड़ रुपये की लागत के 42 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। आज बुधवार सुबह 10:15 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार चिखलपुटी, कुकाड़गारपाल, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी और छोटे भिरावंड में 166.72 लाख रुपये के 19 कार्यों तथा चलका, किवईबालेंगा एवं आसपास के गांवों