नवाबगंज: ग्वारी डकैती कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद डकैती गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.64 लाख नकद बरामद
बाराबंकी में स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम ग्वारी में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण किया गया, घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे/निशांदेही से लूटे गये जेवरात, चार अवैध तमंचा व 4.64 लाख रु0 नगद व घटना में प्रयुक्त एक वैगेनार कार, एक मोटरसाइकिल की बरामद हुआ।