बांसगांव: उप जिलाधिकारी बांसगांव की अध्यक्षता में बांसगांव तहसील सभागार में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
सोमवार को बांसगांव तहसील सभागार में उपजिला अधिकारी केसरी नंदन तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 मामले आए जिसमें किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी बांसगांव केसरी नंदन तिवारी ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागों को 15 दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।