पटना ग्रामीण: पटना: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने तेज प्रताप यादव को दी चेतावनी
अपने बड़बोलेपन और बेबाक बयान के लिए जाने जाने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने तेज प्रताप यादव को चेतावनी दी है। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे गोपाल मंडल ने एक तरफ तेज प्रताप यादव को फौजी जैसा बताया है तो वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के इंसाफ को लेकर तेज प्रताप यादव को चेतावनी भी दी है।