बरकागाँव: बड़कागांव: अंचला अधिकारी ने बालू से लदा एक हाईवा और एक ट्रैक्टर पकड़ा
बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अवैध बालू कारोबार को लेकर सघन छापेमारी की। जिसमें अहले सुबह 3:30 बजे बालू लदा एक हाईवा एवं एक ट्रैक्टर जप्त किया गया । अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने जप्त ट्रैक्टर के खिलाफ बड़कागांव थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं हाईवा को लेकर देर शाम तक खनन विभाग को कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा पत्र लिख जा रहा था।