लखीमपुर: खमरिया गांव में घर में अकेली किशोरी से दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप, न्याय की मांग लेकर परिवार SP कार्यालय पहुंचा
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के खमरिया गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी आज शनिवार को अपने माता-पिता के साथ लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि घटना के समय उनकी पुत्री घर पर अकेली थी।