बुरहानपुर में भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 6 लाख मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाया जाएगा। इस कार्य के लिए मतदाताओं को कही जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बीएलओ खुद फॉर्म देने एवं जमा करने घर-घर आएंगे। 2003 और 2025 की मतदाता सूची से मतदाता का सत्यापन होगा।