कैराना: कैराना के मोहल्ला खैलकलां में घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दांत तोड़ा, केस दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी शबाना ने मुकदमा दर्ज कराया कि गत गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही दानिश, जाकिर व मोहम्मद लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिस कारण उसका एक दांत टूट गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।