इटावा: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 0.52 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा, यमुना तलहटी में घुसा पानी, 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित
Etawah, Etawah | Sep 9, 2025 पिछले तीन दिनों से लगातार यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके चलते मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 121.92 को पार करते हुए दोपहर 12 बजे तक 122.44 मीटर तक जा पहुंचा है। जिससे इटावा सदर इलाके के अंतर्गत शमशान घाट के बाद अब यमुना नदी का पानी यमुना तलहटी में आबादी के बीच पहुंच गया है, जिससे लगभग 100 से अधिक घर प्रभावित हुए है।