सिमडेगा: सिमडेगा व्यवहार न्यायालय में जिला स्तरीय हित धारकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को 10:30 बजे जिला स्तरीय बहुहित धारकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डालसा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का प्रधान जज के द्वारा दीप जलाकर शुरूआत किया ।जहां पर साइबर धोखाधड़ी मोटर दुर्घटना एवं न्यायालय के माध्यम से लोगों को न्याय मिले इस पर जागरूक किया गया।