हजारीबाग के पेलावल थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी शाहिना परवीन के साथ हुई कहासुनी के बाद कटकमसांडी बीडीओ सह सीओ सविता सिंह ने डीसी से शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, पहले भी थाना प्रभारी का रवैया ऐसे ही असहयोगात्मक रहा है।