हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में एक युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, घायल का पुलिस ने अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में एक युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का कोतवाली चंदपा पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।