हाथरस: सासनी क्षेत्र के गांव लडौता में आम के पेड़ से गिरकर व्यक्ति हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सासनी क्षेत्र के गांव लडौता मे आज दिन शुक्रवार को आम के पेड़ से आम तोड़ने पर गिरकर व्यक्ति राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल व्यक्ति को सीएचसी मे भर्ती कराया गया है इसी क्रम में डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत में व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।