हाथरस: गांव गढ़ी तमन्ना में पड़ोसी से हुए झगड़े व मारपीट मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में पड़ोसी से हुए आपसी लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट के मामले में सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गांव गढ़ी तमन्ना में पड़ोसी से लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर के यहां पेश किया है।