विदिशा नगर: शनिवार को पुरनपुरा चौराहे पर 30 वर्षीय युवक के साथ चाकू मारने बाले 4 मे से 3आरोपियो को रविवार शाम पुलिस ने पकडा,एक फरार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरनपुरा चौराहे पर धीमेश राजपूत के साथ चार युवकों ने चाकू बाजी कर गंभीर रूप से घायल किया था। रविवार सुबह घायल को भोपाल रेफर किया गया। वहीं रविवार शाम को चाकू बाजी करने वाले चार आरोपियों मे से तीन आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। सीएसपी राजेश तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक अन्य की तलाश की बात कही।