बलरामपुर: एनएसएस और पुलिस ने स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
एमएलके पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, कोतवाली नगर और महिला थाना के संयुक्त तत्वाधान में स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम 3.0 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को जानकारी दी।