बलरामपुर: सीएमओ ने गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी पीएचसी चिकित्साधिकारियों को दिए निर्देश
जनपद में गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय पर पहचान और प्रभावी रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। बैठक में जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।