बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अहम बैठक, पर्यटन को नई दिशा देने पर हुआ मंथन
बलरामपुर जनपद की पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गहन चर्चा हुई।