डुमरांव: नया भोजपुर में सौतेली मां ने 8 साल की बेटी की हत्या कर शव जलाया, बक्से में छुपाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Feb 2, 2025 नया भोजपुर गांव में एक सौतेली मां ने 8 वर्षीय बेटी की हत्या कर उसके शव को जलाकर अधजले भाग को बक्से में छिपा दिया। घटना शनिवार की देर रात्रि करीब 11 बजे की है। इधर बच्ची के दोपहर से गायब होने की सूचना मिल रही थी। ग्रामीण बच्ची को ढूंढते हुए उसके ही घर पहुंचे और घर में रखे बक्से की तरफ से आते दुर्गंध को देखकर जब बक्सा खोला तो देखा कि उसी में शव था।