सिराथू: कोखराज पहुंचे एडिशनल एसपी ने बताया- 5 लाख फिरौती और सीने पर गोली मारने की धमकी देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बृहस्पतिवार की शाम कोखराज थाना पहुंचे थे।जहां पर उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ा दुकानदार को वीडियो के माध्यम से ₹5 लाख की फिरौती मांगने वाले और सीने पर गोली मारने की धमकी देने वाले इसरार और आबिद नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो मंझनपुर और पिपरी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों साले बहनोई हैं।