हुसैनाबाद: भरोसे की बातें बनाम व्यवहार पर सवाल, हुसैनाबाद पुलिस फिर चर्चा में
हुसैनाबाद में पुलिस की कार्यशैली को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। एक ओर पहले “नो योर फ्रेंड, नो योर एनेमी” विषय पर कार्यशाला कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की बात कही गई, वहीं दूसरी ओर एक मेडिकल दुकानदार ने थाना प्रभारी चंदन कुमार पर अभद्रता और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार दोपहर राम बिगहा निवासी मुन्ना पाल का आरोप है कि उन्हें बिना वजह