सिसई: अवैध बालू उत्खनन रोकने के लिए मुर्गू अंबा टोली में सिसई थाना प्रभारी ने नदी किनारे ट्रेंच खुदवाया
Sisai, Gumla | Dec 30, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के मुर्गू अंबा टोली से लगातार अवैध बाल उत्खनन के शिकायत मिल रही थी। इसके बाद आज जब उन्होंने उस क्षेत्र का दौरा किया तो पाया कि नदी से कच्चा रास्ता बनाकर बालू चोर कोईल नदी से ट्रैक्टर द्वारा बालू निकाल कर बेच रहे थे। इसके बाद उन्होंने नदी के किनारे ट्रेंच खुदवा दिया।