लातेहार: सभी पूजा समितियों ने शांतिपूर्ण माहौल में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया
शारदीय नवरात्र सह दुर्गापूजा का 10 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 21 अक्टूबर को शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्वक सम्पन्न हो गया। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पारंपरिक विधान से विसर्जन किया गया।