जांजगीर: बिजली संकट पर ग्राम कुटरा के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, रोड पर किया चक्काजाम
आज रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम कूटरा में हफ्तेभर से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने रोड पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई।