हरिद्वार के सिडकुल में बजरंग दल ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपने कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पर धरने पर बैठ गए हैं। बजरंग दल ने पुलिस पर पैसे लेकर इलाके में वेश्यावृत्ति और नशे जैसे अवैध धंधे चलवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, एसपी सिटी ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
दरअसल सिडकुल थाने में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
और प्रदर्शन भी किसी छोटी चीज को लेकर के नहीं जिला प्रशासन के कार्यालय से कुछ ही दूर पर स्थित पेंटागन मॉल में चल रहे स्पा सेंटर के अंदर चल रहे देह व्यापार को लेकर था ।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिनमें महिलाएं भी मौजूद थी। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इलाके में वेश्यावृत्ति और नशे का कारोबार चल रहा है और पुलिस पैसे लेकर इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रही है। कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर एसपी सिटी ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और बजरंग दल की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
#Haridwar #SIDCUL #BajrangDal #HaridwarNews #SidculPolice #PentagonMall #UttarakhandNews #BreakingNews #ViralNews #PoliceNews #DehradunNews #CrimeNews #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #HindiNews #CitySpecialNews #TrendingNews #धरनाप्रदर्शन #हरिद्वार #बजरंगदल
Hardwar, Haridwar | Oct 10, 2026