गढ़वा: गढ़वा में 4 होटलों पर छापेमारी, देह व्यापार के आरोप में 3 होटल सील, कई हिरासत में
Garhwa, Garhwa | Apr 6, 2026 गढ़वा शहर के चार होटलों में संयुक्त छापेमारी कर प्रशासन ने देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। गढ़वा शहर के स्टेशन रोड के आरडीएस होटल और रंका मोड़ स्थित तिवारी इन में भी छापेमारी हुई, जहां प्रथम दृष्टया अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर दोनों होटलों को सील कर दिया गया।