बैरसिया: भोपाल GRP ने ₹2.08 लाख का चोरी का माल बरामद किया, चलती ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार
चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को निशाना बनाकर पर्स झपटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को भोपाल जीआरपी रानी कमलापति ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख 8 हजार रुपए का माल जब्त किया है। उस पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।