बक्सर: मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई-1962 बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रही, एसपीएम ने किया औचक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 प्रदेश में चल रही मोबाइल पशु चिकित्सा पशुओ के लिए वरदान साबित हो रही है. प्रखंड बक्सर के ग्राम सभा शेरपुर मे औचक निरीक्षण के दौरान पटना से चलकर आये एस.पी.एम. प्रवीन कुमार तथा जिला समन्वय अग्निवेश कुमार ने पाया कि मौके पर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बीमार पशुवों का ईलाज कर रही थी, जिसमे डॉ अरुण कुमार, परावेट विकास कुमार तथा चालक अशोक कुमार उपस्थित थे।