बक्सर: 15 जुलाई को अहिरौली के गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती समारोह, बिहार में पहली बार पांच पांडा महाराज करेंगे महाआरती
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 जिले के अहिरौली गंगा घाट पर 15 जुलाई को सायं 6 बजे एक भव्य महाआरती का आयोजन होने जा रहा हैं. यह आयोजन मां गंगा दल सेवा समिति एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गंगा समिति के 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार एक साथ पांच पंडा महाराजों द्वारा गंगा मैया की महाआरती संपन्न होगी.