बक्सर: दहेज के लोभी पति ने की दूसरी शादी, दो बच्चों को भी जबरन पत्नी से छीना; मारपीट कर पीड़िता को भगाया
Buxar, Buxar | Jul 8, 2025 दहेज के लोभ में अंधा हुआ एक पति द्वारा दुसरी शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि व्यवसाय और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और अंततः आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। इस दौरान उसने अपने दो बच्चों को भी जबरन पत्नी से छीन लिया। यह सनसनीखेज मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। एफआईआर महिला थाने में दर्ज हुआ है।