कौंच: कोंच की कांशीराम कॉलोनी में पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई अभियान चलवाया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Konch, Jalaun | Jul 3, 2026 कोंच नगर की कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 8 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के साथ पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। गंदगी, खराब हैंडपंप, टूटी पाइपलाइन और बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों पर उन्होंने तत्काल सफाई अभियान चलवाया और संबंधित कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।