तिसरी: तिसरी के चंदौरी में वज्रपात से 2 की मौत, 4 घायल, क्षेत्र में मचा कोहराम
Tisri, Giridih | Apr 29, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार की शाम आसमानी कहर बरसने से बारह वर्ष के अमन कुमार बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य चार लोग घायल हो गए।घटना चंदौरी गांव के सकरी नदी किनारे खंडहर घर में आंधी पानी से बचने जाने पर वज्रपात उक्त स्थल पर गिरने पर यह घटना घटी।