⚠️ मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव, यातायात पूरी तरह ठप!
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक भू-धंसाव होने से सड़क बंद हो गई है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही के अनुसार, मौके पर रोड कटिंग और हिल साइड कटिंग का कार्य तेजी से जारी है। स्थिति सामान्य रहने पर मार्ग को सुबह 9:30 से 10 बजे तक सुचारू रूप से खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
अगर आप इस मार्ग से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल रुकें या स्थिति सामान्य होने तक सतर्क रहें।
#MussoorieLandslide #UttarakhandNews #mussooriedehradunroad