घाघरा: घाघरा शिक्षा विभाग के सभागार में सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित, शिक्षा सुधार पर निर्देश
Ghaghra, Gumla | Apr 8, 2026 घाघरा शिक्षा विभाग के सभागार में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफएलएन के जिला कॉर्डिनेटर सत्यजीत मंडल एवं बीपीओ पुष्पा टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों के संचालन को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।