मऊगंज: मऊगंज में 8 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Mauganj, Rewa | Nov 13, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए आरोपी ओम प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अपनी बेटी को गांव के ओम प्रकाश तिवारी के घर गेहूं का बीज लेने भेजा था। तभी उसके साथ गलत काम किया।