शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड़ के पास शर्मा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अनियंत्रित कार घुस गई। इस दौरान खरीदारी कर रहे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने कार चला रहे युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।