शाहजहांपुर: थाना रोजा पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दरअसल पुलिस ने चेकिंग के दौरान जमालपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिसकी तलाशी लेने पर एक तमंचा 315 और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।