शाहजहांपुर: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल सिधौली थाना क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले सर्वेश अपने साथी गोविंद और अभिषेक के साथ कांट थाना क्षेत्र के पिपरोला गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। और वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरेली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।