थाना रोजा पुलिस बरनई नौगवां तिराहा के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी थाने लाई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र निवासी थाना रोजा के जमालपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ।